इज़राइल का बड़ा कदम, गाजा की मुसीबत होगी कम, नेतन्याहू के इस कदम से हमास को मिलेगा ऑक्सीजन

By अभिनय आकाश | May 20, 2025

दो महीने तक खाने पानी के सामान की सप्लाई बंद रहने के बाद आखिरकार गाजा के लोगों के लिए एक राहत की खबर आई। इजरायल ने फिलहाल गाजा में खाद्य सामग्री यानी फूड सप्लाई की इजाजत दे दी है। 2 मार्च से इजरायल ने गाजा में खाने पीने की चीजों के आने पर रोक लगा दी थी। इजरायल की तरफ से गाजा में लगातार हमले जारी हैं। दावा किया जा रहा है कि ये हमले हमास के ठिकानों पर किए जा रहे हैं। इजरायल की तरफ से ऐलान किया गया है कि तकरीबन दो महीने की नाकाबंदी के बाद वो गाजा में सीमित मात्रा में मानवीय सहायता की इजाजत देगा। खाद्य सुरक्षा को लेकर दुनियाभर के विशेषज्ञों की तरफ से अकाल की चेतावनी दिए जाने के बाद इजरायल ने ये फैसला लिया है। हालांकि इस फैसले को लेकर इजरायल में विरोध भी देखने को मिला। आतंरिक मामलों के मंत्री इतमारमिर बोले कि ये हमास को ऑक्सीजन देने जैसा। 

इसे भी पढ़ें: 24 घंटे में 250 मौतें, इजरायल ने अब कहां बरपाया कहर

नेतन्याहू ने एक विडियो संदेश में कहा कि लड़ाई तेज है और हम आगे बढ़ रहे हैं। हम गाजा पट्टी के पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण कर लेंगे। हम हार नहीं मानेंगे। लेकिन सफल होने के लिए, हमें इस तरह से कार्य करना होगा जिसे रोका नहीं जा सके। उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गाजा की स्थिति को लेकर चेतावनी दी है कि वहां 20 लाख लोग भुखमरी की कगार पर हैं। इजरायल ने 24 घंटे में गाजा में 160 आतंकी ठिकानों पर हमले करने का दावा किया है। 

इसे भी पढ़ें: गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में 66 लोगों की मौत: अस्पताल

विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेडरोस एडहेनॉम ने कहा कि हजारों टन खाना और दवाएं बॉर्डर पर फंसी हुई हैं, जवकि लोग अंदर तड़प रहे हैं। इस्राइल ने दो महीने पहले गाजा की पूरी नाकेबंदी कर दी थी, ताकि हमास पर दवाव वनाया जा सके। अव कुछ सीमित मानवीय मदद की इजाजत दी गई है।

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh 

प्रमुख खबरें

Festival Capital of the World लुइसियाना में Jazz Fest और Food Culture का लें अनोखा आनंद

Bank Strike से पहले RBI का बड़ा कदम, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगी सभी शाखाएं

AI के खतरों की आशंकाएं बढ़ा-चढ़ाकर बताई गईं, Global Ban संभव नहीं: Sridhar Vembu

विचारों का मतभेद सामान्य बात...SIR पर खुलासे पर चुनाव आयोग की सफाई 10 प्वाइंट में समझें