3 दिन के लिए रुका इजरायस-हमास युद्ध, जो अमेरिका और मुस्लिम देश नहीं करा सके वो WHO ने करा दिया

By अभिनय आकाश | Aug 30, 2024

इजरायल हमास के बीच गाजा में तीन दिन के लिए कई इलाकों में सीजफायर पर सहमति बन गई है। गाजा में 25 साल बाद 23 अगस्त को पोलियो का पहला केस मिला था। इसके बाद 6.40 लाख बच्चों को पोलियो का टीका लगाया गया है। डब्ल्यूएचओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इजरायली सेना और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने पोलियो के खिलाफ लगभग 640,000 बच्चों के टीकाकरण की अनुमति देने के लिए गाजा पट्टी में लड़ाई में तीन अलग-अलग, तीन दिवसीय विराम पर सहमति व्यक्त की है। क्षेत्र के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के वरिष्ठ अधिकारी रिक पीपरकोर्न ने कहा, टीकाकरण अभियान रविवार से शुरू होने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: 48 घंटे में हो सकता है कुछ बड़ा, ईरान ने कर ली खतरनाक तैयारी, अरब देशों को अमेरिका ने होश उड़ाने वाली बात कह दी

सीडीसी के अनुसार पोलियो वायरस से संक्रमित कुछ लोगों में बीमारी के गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं। वायरस इन लोगों के दिमाग, रीढ़ की हड्डी और नर्वस सिस्टम पर हमला करता है। 200 में से एक संक्रमित को लकवा हो जाता है। लकवा के शिकार 5 से 10 फीसदी मरीजों की मौत हो जाती है। इजराइल और हमास के बीच जारी जंग में मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 40 हजार के पार हो गया है। गाजा पर इजराइली हमलों में अब तक 90 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल