एक सब्जी वाले के लिए इजरायल ने सीरिया में घुसा दिया टैंक, ट्रंप से भी भिड़ने से नहीं कतराए नेतन्याहू

By अभिनय आकाश | Jul 18, 2025

अगर मैं आपसे कहूं कि एक सब्जी वाले के अपहरण से मीडिल ईस्ट पर एक बड़े जंग का खतरा मंजरा रहा है तो आप चौंकेंगे। ऐसा वाकई हो रहा है। 12 जुलाई की तारीख थी और रात का वक्त था जब सदला नईम नाम के सब्जी विक्रेता अपनी सब्जियां बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इनके पास सब्जियों से भरा एक ट्रक था। ये ट्रक सीरिया की राजधानी दमिश्क से सुवैदा शहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने नईम का रास्ता रोका और बंदूक की नोक पर उन्हें डराया धमकाया, गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई भी कर दी। इतना ही नहीं उनके मोबाइल फोन, पैसे और सब्जी का ट्रक भी अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही उनका अपहरण कर अपने साथ ले गए। कुछ वक्त में नईम को रिहा कर दिया। लेकिन अपहरणकर्ताओं ने अपना संदेश दे दिया था। 

इसे भी पढ़ें: Trump ने तुड़वा दी मुस्लिम देशों की एकता? ईरान के बाद तबाही पर अकेला रोता रहा सीरिया, ओवल ऑफिस में चल रहा था डिनर

इज़राइल इस संघर्ष में कैसे शामिल हुआ?

सीरिया के स्वैदा प्रांत में हालिया संघर्ष के बाद सीरियाई सेना पीछे हट गई है। डूज मिलिशिया और सुन्नी बेदुइन गुटों के बीच झड़पों के बाद सरकार ने सैन्य कार्रवाई की, जिससे हालात बिगड़ गए। इजरायल ने डूज की सुरक्षा के नाम पर सीरिया पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। 15 जुलाई को इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि यहूदी राष्ट्र इज़राइल में हमारे ड्रूज़ नागरिकों के साथ गहरे भाईचारे के गठबंधन और सीरिया में ड्रूज़ के साथ उनके पारिवारिक और ऐतिहासिक संबंधों के कारण ड्रूज़ को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तुरंत बाद, इज़राइल ने सीरिया पर हवाई हमले किए और स्वेदा में कई सीरियाई सैन्य ठिकानों पर बमबारी की। इज़राइली रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा कि हम सीरिया में ड्रूज़ को नुकसान नहीं पहुँचने देंगे। उन्होंने आगे कहा कि उनका देश मूक-मूक खड़ा नहीं रहेगा। अमेरिका, तुर्की और अरब देशों की मध्यस्थता से सीजफायर हुआ, पर डूज मिलिशिया ने इसे अब तक स्वीकार नहीं किया। 

क्या चाहता है सीरिया का अल शूरा प्रशासन

डूज एक अलग धार्मिक संप्रदाय है, जो लेबनान, सीरिया और इजरायल में फैला है और अकसर अपनी सुरक्षा के लिए इजरायल से समर्थन लेता है। इस हफ्ते की शुरुआत में सुन्नी समूह और डूज के बीच हिंसा के बाद सीरियाई सेना इसमें शामिल होना पड़ा। तब इस्त्राइल ने स्वैदा पर ड्रोन हमले किए।  स्वैदा में डूज को निशस्त्र कर राजनीतिक समाधान निकालना सीरिया के प्रमुख अहमद अल शूरा की प्राथमिकता है। वहीं डूज की सुरक्षा के नाम पर इस्त्राइल रणनीतिक बढ़त चाहता है ताकि वहां सीरियाई सेना की मौजूदगी ना रहे और गोलान हाइट्स सुरक्षित रहे। 

इसके बाद क्या हुआ?

इज़राइल सीरिया को निशाना बना रहा है। इज़राइली सेना ने सीरियाई टैंकों पर हमला किया और सैनिकों पर दर्जनों ड्रोन हमले जारी रखे हैं, जिनमें कुछ सैनिक मारे गए हैं। लेकिन सने अपने हमलों को तेज़ कर दिया और दो बार हमला किया। यहूदी राष्ट्र ने दमिश्क स्थित सीरियाई सेना के मुख्यालय पर हमला किया, जहाँ रक्षा मंत्रालय भी स्थित है। प्रत्यक्षदर्शियों ने एएफपी को बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन के उस क्षेत्र में एक विस्फोट सुना, जहाँ इज़राइली सेना ने कहा था कि उसने एक सैन्य लक्ष्य पर हमला किया था। 

ट्रंप से नेतन्याहू ने ले ली टक्कर

इतना सब कुछ चल रहा था और दुनिया के सबसे बड़े ठेकेदार अमेरिका कहां चुपचाप रहने वाला था। अमेरिका ने हर बार कि तरह इस मुद्दे पर भी दखलअंदाजी की। इजरायल के हमलों ने ड्रूज को तो बचा लिया। लेकिन नेतन्याहू के इशारे पर जिन अहमद अल शरा के लड़ाकों पर हमले किए गए उस शरा पर मई के महीने पर ही ट्रंप ने अपना वरहद अस्र रखा था। सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा पहले अमेरिका की तरफ से डेजीग्रेनेटेड आतंकी थे। लेकिन सीरिया ने उनके साथ दोस्ती कर ली तो अमेरिका ने सभी प्रतिबंध हटा लिए। इसलिए सीरिया पर हमला होते ही अमेरिकी सरकार और सिस्टम फौरन हरकत में आ गया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने सीरिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सभी पक्षों के साथ संपर्क किया है। रूबियो ने एक्स पर सीजफायर की घोषणा करते हुए कहा कि हमने सभी पक्षों से बात की है और अब सीजफायर हो जाएगा। इसके लिए सभी पक्षों को अपनी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इधर सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा ने कहा कि हम जंग से नहीं डरते। अराजकता और विनाश से ऊपर अपने लोगों को रखने का फैसला किया है और दक्षिणी इलाके स्वेदा से अपनी सेना को वापस बुला लिया है। 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra