Hamas संग युद्ध विराम को अभी इजरायल हुआ ही था तैयार, इधर हिजबुल्ला ने कर दिया तगड़ा प्रहार, उत्तरी इलाके में मच गई भीषण तबाही

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2024

इजरायल की तरफ से हमास के खिलाफ संघर्ष विराम के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। इजरायल और हमास के बीच कई महीनों से संघर्ष जारी है। लेकिन अब इजरायल और लेबनान के बीच जंग का मोर्चा फिर से तेज हो सकता है। खबर के अनुसार लेबनान समर्थित हिजबुल्ला की तरफ से इजरायल पर बड़ा रॉकेट हमला किया गया है। ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने कब्जे वाले गोलान हाइट्स में इजरायली सेना के ठिकानों पर घातक रॉकेट बैराज लॉन्च किया।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Israel को मित्र देशों ने दे दिया तगड़ा रक्षा कवच, अपनी जान को खतरा देख Iran की उतर गयी सारी हेकड़ी

इजारयली हमलों के बीच खबर आई की अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजरायल के युद्ध विराम के लिए तैयार होने की बात कही है। वहीं उन्होंने हमास से भी ऐसा करने का आह्वान किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कहा था कि इस प्रस्ताव से गाजा में युद्ध विराम हो जाएगा, सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित हो जाएगी, ये सुनिश्चित हो जाएगा कि पूरे गाजा में मानवीय सहायता पहुंच सके। 

प्रमुख खबरें

Lava Viraat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh Battery

UP में कानून का राज, CM Yogi बोले- अपराधी या तो जेल में हैं या दूसरी दुनिया में

Canada को मिला EU का पहला Associate Member बनने का न्योता, मजबूत होंगे रणनीतिक रिश्ते

Gadchiroli से CJP का आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान, बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा जोर