Israeli army ने संवेदनशील वेस्ट बैंक में तीन कथित फलस्तीनी बंदूकधारियों को मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2023

नेबलस। इजराइली सेना ने कहा कि उसने कब्जे वाले उत्तरी वेस्ट बैंक में तीन कथित फलस्तीनी बंदूकधारियों को गोली मार दी। कई वर्षों से जारी इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के सबसे अधिक हिंसाग्रस्त क्षेत्र में इस तरह की यह हालिया घटना है। इजराइल के सुरक्षा बलों ने कहा कि उन्होंने फलस्तीनी उग्रवादियों पर गोलीबारी की जिन्होंने वेस्ट बैंक के नेबलस शहर में एक कार से उन पर गोली चलाई थी। नेबलस प्रांत की वाणिज्यिक राजधानी में हाल के समय में इजराइली सेना की कार्रवाई बढ़ी है। गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद पास के पर्वतीय अल-तूर में इजराइली सुरक्षा बलों ने गोलियों से छलनी एक कार का मुआयना किया।

प्रमुख खबरें

गुरुग्राम में Shilpa Shetty का योग शो, फिटनेस क्वीन ने बताया कैसे योग ने बदली उनकी जिंदगी

International Yoga Day पर दिखा Bollywood Stars का जलवा, Live Yoga कर फैंस को दिया Fitness का डोज

PM Modi ने Kolkata में Indian Navy को सौंपे 3 स्वदेशी Warships

15 साल के Vaibhav Suryavanshi का List A Cricket में धमाका, 11 गेंदों में जड़ा Fastest Fifty का Record