ओलंपिक को लेकर ISSF ने कहा, निशानेबाज टूर्नामेंट में भाग लेने पर खुद फैसला करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2020

नयी दिल्ली। खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने रविवार को कहा कि सदस्य देशों के एथलीट तोक्यो ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी पर फैसला लेने के लिये स्वतंत्र हैं। 

भारत ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के खतरे के कारण साइप्रस में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप से हटने का फैसला किया। मौजूदा हालात को देखते हुए आईएसएसएफ ने रविवार को बयान जारी करके कहा कि जिन निशानेबाजों ने ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है, वे प्रतियोगिता से हट सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बड़े शॉट खेलने वाली शेफाली वर्मा की भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने की तारीफ

आईएसएसएफ ने कहा, ‘‘परीक्षण प्रतियोगिता ‘रेडी स्टेडी तोक्यो’ के लिये प्रविष्टियों की अंतिम तारीख करीब आ रही है। कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आपको अपने खिलाड़ियों के यात्रा में और विभिन्न देशों के नागरिकों से संपर्क में आने से होने वाले स्वास्थ्य के संभावित जोखिम का निर्धारण करना है।’’

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध