Ayodhya में दलित महिला की ‘क्रूर’ हत्या का मुद्दा गरमाया, Rahul Gandhi ने योगी सरकार पर साधा निशाना

By एकता | Feb 02, 2025

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुई 22 वर्षीय दलित महिला की क्रूर हत्या अब राजनीति का मुद्दा बन गयी है। अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बाद अब राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उनको अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने योगी सरकार को खूब सुनाई है।

इसे भी पढ़ें: भगवान राम-माता सीता आप कहां हैं? दलित महिला की कथित हत्या पर रो पड़े अयोध्या के सांसद Awadhesh Prasad, सामने आया वीडियो

राहुल ने आगे लिखा, 'बहुजन विरोधी भाजपा राज खास कर उत्तर प्रदेश में दलितों पर घृणित अत्याचार, अन्याय और हत्या बेलगाम बढ़ता जा रहा है।' उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से इस अपराध की जांच करने की मांग की। उन्होंने लिखा, 'उत्तर प्रदेश सरकार इस अपराध की तुरंत जांच कर, दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलवाने के साथ ज़िम्मेदार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करे। और कृपया कर पीड़ित परिवार को हमेशा की तरह प्रताड़ित न करें। देश की बेटियां और पूरा दलित समाज न्याय के लिए आपकी ओर देख रहा है।'

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए