Head Lice Treatment: घने बालों में जूं और लीख ढूंढना होगा आसान, बस इन तरीकों से करें सिर की जांच

By अनन्या मिश्रा | Jun 23, 2025

घने-लंबे बाल देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। लेकिन जब इन्हीं घने और लंबे बालों में बिन बुलाए मेहमान यानी की जूं और लीखें अपना घर बना लेती हैं, तो सुकून काफूर हो जाता है। घने और लंबे बालों में इन पैरासाइट्स को ढूंढना किसी मिशन से कम नहीं होता है। लेकिन जूं और लीख के कारण लगातार होने वाली खुजली शर्मिंदगी का कारण बनती है और चिड़चिड़ापन होने लगता है। ऐसे में अगर आपके बाल भी घने हैं, तो कुछ आसान और असरदार तरीके से मिनटों में सिर की जांच करके इन पैरासाइट्स का पता लगा सकती हैं।

ड्राई चेकिंग

बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें। घने बालों के लिए यह स्टेप जरूरी है, आप हेयर क्लिप्स का यूज करके बाकी बालों को बांध सकती हैं।

अब फाइन-टूथ कॉम्ब लें और एक-एक सेक्शन में स्कैल्प से शुरू करते हुए बालों के सिरों तक कंघी करें। 

हर स्ट्रोक के बाद कंघी को किसी कागज या सफेद तौलिए पर झाड़ या पोंछ लें।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: गर्मियों में इंस्टा-ग्लो चाहिए, अपनी स्किन टाइप के अनुसार बनाएं मखाने का फेस स्क्रब

वेट कॉम्बिंग से निकालें जूं

सबसे पहले बालों को हल्का गीला करें और अच्छी मात्रा में कंडीशनर लगाएं। इससे बाल चिकने हो जाएंगे और कंघी करना आसान होगा। कंडीशनर लगाने से जूं हिलना-डुलना बंद हो जाएगा और इनको पकड़ना काफी आसान होता है।

अब सामान्य कंघी से बालों को सुलझाकर छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें।

इसके बाद जूं वाली कंघी से हर सेक्शन में कंघी करें और बालों के सिरे तक लाएं।

इससे जूं आसानी से सिर से निकल जाएंगी।

विनेगर का इस्तेमाल

आप सफेद सिरके की मदद से भी सिर से जूं निकाल सकती है। क्योंकि इसकी गंध जूं को भगाने पर मजबूर कर देती है और कंघी में आसानी से जूं आ जाती हैं।

बालों को धोएं, इस दौरान जब बाल हल्के गीले रहें, तो इसमें विनेगर को कॉटन पैड से स्कैल्प पर अच्छे से अप्लाई करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें।

अब बालों को 2-4 सेक्शन में अलग-अलग कर लें। फिर जूं वाली कंघी से स्कैल्प से लेकर सिर तक कंघी करें।

इससे जूं अपने आप कंघी में आ जाएगी।

तेल लगाकर निकालें जूं

आप ऑलिव ऑयल लगाकर जूं निकाल सकती हैं। इसके लिए रात भर के लिए स्कैल्प पर तेल लगाएं। तेल लगाने से जूं स्कैल्प छोड़ने पर मजबूर हो जाता है। ऐसे में आप कंघी करके इनको आसानी से निकास सकती हैं।

सबसे पहले ऑलिव ऑयल को हल्का गुनगुना करके स्कैल्प पर 1 मिनट तक मालिश करें। फिर शावर कैप पहनकर रातभर के लिए छोड़ दें।

फिर अगले दिन बालों को सेक्शन में डिवाइड कर लें और कंघी करें। वहीं नीचे सफेद तौलिया बिछा लें। इससे जूं नीचे बिछे तौलिए में गिर जाएंगी।

ऐसे करें बालों की देखभाल

गंदे बालों में जूं और लीख जल्दी अपना घर बना लेते हैं। इसके लिए हर रोज बालों को अल्टरनेटिव दिन में धोते रहना चाहिए।

अगर सिर में ज्यादा खुजली हो रही है, तो बिना देर किए सिर की जांच करनी चाहिए।

रोजाना बालों में जूं वाली कंघी करना चाहिए। इससे आसानी से जूं निकल जाएंगे।

वहीं गंदी कंघी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे स्कैल्प गंदा हो सकता है और जूं पैदा हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार