Skin Care: गर्मियों में इंस्टा-ग्लो चाहिए, अपनी स्किन टाइप के अनुसार बनाएं मखाने का फेस स्क्रब

मखाने को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन यह आपकी स्किन के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। मखाने की मदद से आप फेस स्क्रब बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह होममेड फेस स्क्रब आपकी डेड स्क्नि सेल्स को हटाकर फेस को स्मूद और सॉफ्ट बनाएगा।
अपनी स्किन की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए हम मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इनवेस्ट करते हैं। लेकिन नेचुरल उपायों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि इन नेचुरल उपायों को अपनाकर अप बेहद आसानी से अपनी स्किन की खूबसूरीत को बरकरार रख सकती हैं। इन्हीं उपायों में से एक है मखने का इस्तेमाल करना।
मखाने को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन यह आपकी स्किन के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। मखाने की मदद से आप फेस स्क्रब बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह होममेड फेस स्क्रब आपकी डेड स्क्नि सेल्स को हटाकर फेस को स्मूद और सॉफ्ट बनाएगा। आप अपनी स्किन की जरूरतों का ख्याल रखते हुए इस स्क्रब में कुछ अन्य इंग्रीडिएंट्स मिक्स कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप ग्लोइंग स्किन पाने के लिए मखाने की मदद से फेस स्क्रब किस तरह बना सकते हैं-
इसे भी पढ़ें: Saree Designs: ऑफिस पार्टी में लगना है स्टाइलिश और खूबसूरत, तो कैरी करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली साड़ी
मखाना फेस स्क्रब बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
- 2 बड़े चम्मच मखाना
- 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
मखाना फेस स्क्रब कैसे बनाएं-
- फेस स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले मखाने को तवे पर 2-3 मिनट तक भून लें, ताकि वह क्रिस्पी हो जाएं।
- अब मखाने को ठंडा होने दें और मिक्सी में पीस लें।
- अब एक कटोरी में ये पिसा हुआ मखाना, दूध, शहद और गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
मखाना फेस स्क्रब कैसे इस्तेमाल करें-
- मखाना फेस स्क्रब इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को हल्का गीला करें।
- अब फेस पर स्क्रब लगाएं और उंगलियों से गोल-गोल घुमाते हुए 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।
- अब आप इसे पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और मुलायम तौलिये से थपथपाकर पोंछें।
- आखिरी में, अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।
- मिताली जैन
अन्य न्यूज़















