यह बड़ी खराब बात है कि बिहार के लोग शराब पीने झारखंड आते हैं: नीतीश कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2019

रांची। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू करने की बात दोहराते हुए शनिवार को यहां कहा कि यह कितनी खराब बात है कि बिहार में जो लोग शराब पीना चाहते हैं वे लोग शराब पीने के लिए झारखंड आते हैं। रांची में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू होना चाहिए। इससे समाज की अनेक कुरीतियां समाप्त हो जाती हैं और सामाजिक तानाबाना स्वस्थ और मजबूत होता है।

उन्होंने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी पार्टी की राज्य इकाई को जोश से भरते हुए कहा कि उसे जनता के बीच में शराबबंदी के मुद्दे को जोरशोर से ले जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा की सरकार और मुख्यमंत्री का नाम लिये बिना कहा कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी की आवश्यकता है अन्यथा यह बड़ा ही अशोभनीय है कि बिहार में शराब की लत वाले लोग शराब पीने के लिए झारखंड का रुख करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या नीतीश कुमार होंगे NDA के उम्मीदवार ? नए नारे के साथ पटना में लगे पोस्टर

उन्होंने झारखंड के विकास के लिए पांच मंत्र दिए। पहला सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ न हो, दूसरा पूर्ण शराबबंदी लागू करना, तीसरा क्षेत्रीय विकास (मंडलवार) की रणनीति बनाना, चौथा पिछड़ों एवं अति पिछड़ों को 27 फीसद आरक्षण देने की व्यवस्था करना और अल्पसंख्यकों के विकास पर तेजी से काम करना।

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver