पत्नी का बार-बार ससुराल का घर छोड़कर जाना पति पर क्रूरता है : Delhi High Court

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि पति की किसी गलती के बिना पत्नी का बार-बार अपने ससुराल का घर छोड़कर चले जाना मानसिक क्रूरता का कृत्य है। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वैवाहिक संबंध परस्पर समर्थन, समर्पण और निष्ठा के माहौल में फलता-फूलता है तथा दूरी और परित्याग इस जुड़ाव को तोड़ता है। अदालत की यह टिप्पणी एक-दूसरे से अलग रह रहे एक दंपति को पत्नी द्वारा क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक प्रदान करते हुए आई। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Police को मिली बड़ी कामयाबी, हाशिम बाबा और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शार्पशूटर को किया गिरफ्तार

अदालत ने कहा, ‘‘यह एक स्पष्ट मामला है जहां प्रतिवादी (पत्नी) ने समय-समय पर, अपीलकर्ता की किसी गलती के बिना, ससुराल का घर छोड़ दिया। समय-समय पर प्रतिवादी का इस तरह से जाना मानसिक क्रूरता का कृत्य है, जिसका अपीलकर्ता (पति) को अकारण या बिना किसी औचित्य के सामना करना पड़ा।’’ पीठ ने कहा, ‘‘यह अपीलकर्ता को मानसिक वेदना का मामला है जिससे वह तलाक पाने का हकदार है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad में Yogi Adityanath ने 1000 बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

Inox Wind को IOC से मिला 755 करोड़ रुपये का बड़ा Wind Energy प्रोजेक्ट

Satyendra Jain को ACB मामले में मिली बड़ी राहत, Delhi Court ने दी Bail

क्या है आर्टिकल 142 जिससे SC ने एक झटके में रद्द कर दीं छात्रों पर दर्ज FIR? अयोध्या केस में भी हुआ था इस्तेमाल