By अनुराग गुप्ता | Apr 22, 2022
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब मेट्रो में भी मास्क लगाना अनिवार्य हो गया है। आपको बता दें कि यात्रियों का दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य हो गया है और अगर यात्री मास्क नहीं लगाते हैं तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा। दरअसल, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते एक बार फिर से मास्क का दौर लौट आया है और दिल्ली सरकार ने भी इसको लेकर गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं।
इसके साथ ही डीएमआरसी ने कहा कि बिना मास्क के मेट्रो परिसर में आने की अनुमति नहीं होगी और इसे सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमों को तैनात किया जाएगा।
200 रुपए का लगेगा जुर्माना
डीएमआरसी ने कहा कि कोविड नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों को परामर्श दिया जाता है कि जरूरत पड़ने पर नियमों की अवहेलना करने वालों को दंडित भी किया जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान कोविड नियमों का पालन करना पड़ेगा और ऐसा नहीं करने वालों पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।