मेरी प्रतिभा के कारण ही मुझे तड़प में काम करने का मौका मिला : अहान शेट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

मुंबई। अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का कहना है कि बड़े-बड़े फिल्म स्टारों के बच्चों को आसानी से काम मिलने की लोकप्रिय धारणा के विपरीत उन्हें अपनी पहली फिल्म “तड़प” हासिल करने के लिए कई वर्षों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अहान शेट्टी “तड़प” के जरिए बॉलीवुड में पदार्पण कर रहे हैं। “तड़प” 2018 की तेलुगु रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘‘आरएक्स 100’’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म में अहान के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी। तड़प का निर्देशन मिलन लूथारिया ने किया है, जो ‘‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’’ और ‘‘द डर्टी पिक्चर’’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने Geoff Allardice को स्थायी CEO नियुक्त किया

युवा अभिनेता ने कहा, “साजिद सर ने मेरा एक्शन और डांस वीडियो देखा और मुझे फोन किया, इसके बाद उन्होंने मुझे कुछ ऑडिशन टेप भेजने के लिए कहा। असल में, मुझे यह फिल्म मिलने का मेरे पिता के एक अभिनेता होने से कोई लेना-देना नहीं था। मुझे यह फिल्म मेरी प्रतिभा के कारण मिली है।’’ अहान शेट्टी ने कहा कि उन्होंने 11 साल की उम्र में ही फैसला कर लिया था कि वहअभिनेता बनना चाहते हैं और 2014 में स्नातक होने के तुरंत बाद उन्होंने अभिनय और नृत्य में प्रशिक्षण के अलावा अभिनय की बारीकियां ​​सीखना शुरू कर दिया था।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया