सात घंटे तक चली बैठक के बाद तय हुआ, सोनिया गांधी ही रहेंगी अंतरिम अध्यक्ष

By अभिनय आकाश | Aug 24, 2020

अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस में चल रही कलह आखिरकार इस निष्कर्ष के साथ समाप्त हो गई कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। आज CWC की करीब 7 घंटे बैठक चली और तमाम विवादों की खबरें भी सामने आती रही। पहले राहुल द्वारा बीजेपी से सांठगांठ के आरोपों वाली और फिर राहुल के आरोपों से गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल के आहत होने वाली। लेकिन शाम होते-होते मौसम के तापमान के साथ ही कांग्रेस मुख्यालय का तापमान भी खुशनुमार शांत और सौम्य सा हो गया। पहले तो कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी ने व्यक्तिगत तौर पर मुझे सूचित किया कि उन्होंने वो कभी नहीं कहा था जो उनके हवाले से बताया गया है। ऐसे में मैं अपना पहले का ट्वीट वापस लेता हूं। फिर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीट किया, मीडिया के एक हिस्से में यह गलत कहा जा रहा है कि मैंने सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी से कहा कि वह भाजपा के साथ सांठगांठ के जरिए हम लोगों की ओर से पत्र लिखे जाने की बात साबित करें। मैं स्पष्ट कर देता हूं कि राहुल गांधी ने न तो सीडब्ल्यूसी की बैठक के भीतर या बाहर ऐसा कहा कि यह पत्र भाजपा की शह पर लिखा गया है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय विधायक ने सुझाया कमलनाथ का नाम, कही यह अहम बात

वहीं सोनिया गांधी के एक बार फिर से कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष पद पर बने रहने की बात कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य पीएल पुनिया ने बताते हुए कहा कि सभी ने सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी में संपूर्ण आस्था व्यक्त की और सोनिया गांधी जी को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष बने रहने का अनुरोध किया। जो उन्होंने स्वीकार किया। अगला कांग्रेस अधिवेशन जल्द से जल्द बुलाया जाएगा। 6 महीने के अंदर भी हो सकता है। तब तक सोनिया गांधी जी अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम करती रहेंगी। 

प्रमुख खबरें

प्रियंका गांधी रायबरेली, अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी

Mumbai North East BJP Candidate Mihir Kotecha ने विपक्ष पर साधा निशाना, काँग्रेस को कहा डूबती नैया

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला