वह दिन कभी ना आए कि राहुल गांधी से हमें हिंदू होने का मतलब जानना पड़े: सुषमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2018

जयपुर। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अपने नेता के मजहब व जाति को लेकर दुविधा में है और उसकी दुविधा बार बार प्रकट हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पांचों राज्यों में हो रहे चुनाव में हार रही है।

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी दो हिन्दुस्तान बनाना चाहते हैं जो हमें मंजूर नहीं: राजस्थान में राहुल बोले

कांग्रेस अध्यक्ष ने इससे पहले उदयपुर में कहा था,‘ हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं हिंदू हूं। लेकिन जो हिंदुत्व की नींव है उसको (वे) नहीं समझते। किस प्रकार के हिंदू हैं?’ पलटवार करते हुए सुषमा ने कहा,‘भगवान न करे कि वह दिन कभी आए कि राहुल गांधी से हमें हिंदू होने का मतलब जानना पड़े।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजस्थान सहित पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव हारने वाली है। 

यह भी पढ़ें: मोदी की तरह मनमोहनजी ने 3 बार कराई थी सर्जिकल स्ट्राइक: राहुल गांधी

उन्होंने कहा,‘दुविधाग्रस्त कांग्रेस तीनों भाजपा शासित प्रदेशों में जीतने वाली नहीं। इन राज्यों में हम पुन: वापस आ रहे हैं। तेलंगाना और मिजोरम में भी कांग्रेस जीतेगी नहीं । दीवार पर लिखी इबारत है कि दुविधाग्रस्त कांग्रेस ये पांचों चुनाव हारेगी।

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त