सिंगापुर में 2021 से बंद हो जाएगा हाथी दांत से बने सामान का कारोबार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2019

सिंगापुर। सिंगापुर सरकार ने वन्यजीवों से बने सामान के अवैध व्यापार पर नकेल कसते हुए सोमवार को कहा कि वह हाथी दांत और उससे बने सामान की घरेलू बिक्री पर 2021 से पूर्ण प्रतिबंध लगा देगा। सरकार ने गैर सरकारी समूहों, हाथी दांत सामान विक्रेताओं और अन्य लोगों के साथ दो साल के विचार-विमर्श के बाद यह घोषणा ‘विश्व हाथी दिवस’ पर की।

इसे भी पढ़ें: पीएनबी हाउसिंग ने सुमितोमो मित्सुई बैंक से 7.5 करोड़ डॉलर जुटाये

प्रशासन ने बीते महीने तस्करी के जरिए लाए गए हाथी दांत से बने सामान की बड़ी मात्रा जब्त की थी। इस दौरान तस्करों से करीब नौ टन प्रतिबंधित हाथी दांत बरामद हुआ था। अनुमान है कि इसे 300 अफ्रीकी हाथियों से एकत्र किया गया होगा। इसका बाजार मूल्य 129 लाख डॉलर आंका गया था। ऐसा इस तथ्य के बावजूद हुआ कि सिंगापुर में 1990 से ही गजदंत से बने सभी प्रकार के सामान के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर रोक है। यहां ऐसा सामान कुछ शर्तों के साथ ही बेचा जा सकता है। 

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.