जगदानंद सिंह के बिगड़े बोल, कहा- RSS की तरह है PFI, जब भी पाकिस्तानी एजेंट पकड़े गए, वे हिंदू थे

By अंकित सिंह | Jul 23, 2022

राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। दरअसल, जगदानंद सिंह से पीएफआई को लेकर सवाल पूछा गया था। अपने बयान में जगदानंद सिंह ने पीएफआई संगठन को आरएसएस की ही तरह बताया है। इतना ही नहीं, जगदानंद सिंह ने तो यह भी कह दिया कि जब भी पीएफआई कि लोग अपने समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं तो उन्हें anti-national बताया जाता है। जगदानंद सिंह ने तो यह भी कह दिया कि जब जब भारत के सुरक्षाबलों ने खतरनाक पाकिस्तानी एजेंट पकड़े गए पकड़े हैं वे सभी आरएसएस और हिंदू लोग थे। जाहिर सी बात है कि जगदानंद सिंह के इस बयान पर बवाल मचा हुआ है। जगदानंद सिंह में तो पीएफआई को लेकर यह भी कह दिया उन्हें आप देशद्रोही क्यों कहते हैं?

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव को राजभर का जवाब- तलाक स्वीकार करते हैं, अगला ठिकाना बहुजन समाज पार्टी होगी

आपको बता दें कि जगदानंद सिंह लालू यादव के बेहद करीबी बताए जाते हैं। यह वही जगदानंद सिंह है जिनसे तेज प्रताप यादव की बनती नहीं है। लेकिन तेजस्वी यादव इन के बेहद करीब हैं। तेजस्वी यादव लगातार आरएसएस को देश के लिए खतरा बताते रहे हैं। आपके लिए जाना भी जरूरी है कि इस टेरर मॉड्यूल के खुलासे के बाद पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने विवादित बयान दे दिया था जिसके बाद से भाजपा ने उनका इस्तीफा मांगा था। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि राजद के जिस नेता नहीं है बात कही है, वह खुद किसी न किसी अपराध में शामिल है। इससे बचने के लिए वह ऐसा बयान दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

असम में भयावह हुई Flood Situation, Suvendu Adhikari ने किया 10 करोड़ की मदद का ऐलान

Jantar Mantar Season 2 का आगाज़, CJP Founder Abhijit Dipke बोले- सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए फिर होगा प्रोटेस्ट

संसदीय लोकतंत्र का अपमान! Kiren Rijiju बोले- चर्चा से भाग रहा विपक्ष

Babar Azam की दमदार वापसी, ICC Test रैंकिंग के टॉप 10 में फिर शामिल