श्रीदेवी की जयंती पर तिरुपति मंदिर माथा टेकने पहुंची जाह्नवी कपूर

By रेनू तिवारी | Aug 13, 2019

नयी दिल्ली। साल 2018 दिन 24 फरवरी... सुबह एक ऐसी खबर आई जिसने सभी को चौंका दिया! न्यूज चैनल पर ब्रेकिंग चल रही थी कि मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन। कुछ देर बाद यह पता चला की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं बल्कि डूबने से हुई। इस खबर के बाद मानों बॉलीवुड में संनाटा पसर गया हो। बॉलीवुड की चांदनी अंधेरा फैलाकर सब को छोड़कर कही दूर चली गई थी जहां से वो कभी वापस नहीं आएंगी...

श्रीदेवी कुछ घंटों पहले दुबई के होटल में शादी समारोह में हंस-हंस कर डांस कर रही थी फिर वह कमरे में गई और वॉशरूम के बाथटब में डूबने से मौत उनकी मौत हो गई। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की आज 56वी जयंती है। अपनी मां की जयंती पर बेटी जान्हवी कपूर दक्षिण भारत के मशहूर तिरुपति मंदिर पहुंची। जान्हवी कपूर ने इस दौरान हुबहू अपनी मां श्रीदेवी के लुक में नजर आ रही थी। जान्हवी कपूर ने ग्रीन और गोल्डन कलर की साऊथ इंडियन साड़ी पहनी हुई थी और बालों को बांध रखा है माथे पर छोटी सी बिंदी लगा रखा थी जान्हवी कपूर इस लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। फोटो में साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही थी। 

>

सोशल मीडिया पर तिरुपति से जान्हवी की वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी तिरुपति मंदिर में माथा टेकती नजर आ रही हैं। जान्हवी के इस वीडियो और फोटो को उनके फैंस ने इंस्टाग्राम अकाउंट से की। 

प्रमुख खबरें

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर