राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों तथा उठाए गए कदमों की सराहना केन्द्र सरकार के अतिरिक्त देश की विभिन्न राज्य सरकारों ने भी की

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 02, 2021

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुरने आज जिला शिमला के रामपुर लवी मैदान में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों तथा उठाए गए कदमों की सराहना केन्द्र सरकार के अतिरिक्त देश की विभिन्न राज्य सरकारों ने भी की है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनश्चिित किया कि प्रदेश में कोरोना मरीजों को दवा, बिस्तर, आॅक्सीजन इत्यादि की कोई कमी न हो। उन्होंने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए किए गए कार्य की भी सराहना की।

 

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 81 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए

 

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के आरम्भ में राज्य में केवल दो आॅक्सीजन संयंत्र उपलब्ध थे जबकि एक वर्ष के भीतर राज्य में 28 आॅक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के आरम्भ में राज्य में केवल 50 वेंटीलेटर उपलब्ध थे जबकि अब राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 800 पूर्ण कार्यशील वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में 15 लाख से अधिक पीपीई किट्स का निर्माण किया जा रहा हैं जबकि पूर्व में देश को इसके लिए अन्य देशों पर निर्भर रहना पड़ता था।

 

 

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल व सशक्त नेतृत्व के कारण देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 18 वर्ष से अधिक की आयु के व्यक्तियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में हैलीकाॅप्टर की विशेष उड़ान द्वारा वैक्सीन पहंुचाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विशेष रेल तथा बसों के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में फंसे 2.50 लाख हिमाचलियों की सफल घर वापसी करवाई है, जिसके लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री तथा केन्द्रीय गृह मंत्री से आग्रह किया था।

इसे भी पढ़ें: प्राकृतिक खेती में भूमि की उर्वरता बढ़ाने की क्षमताः राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विनम्र पृष्ठभूमि से है और उनके परिवार से कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं है तथा भविष्य में भी कोई नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्तियों विकासात्मक जरूरतों को वह भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के वृद्धजनों ने वृद्धावस्था पेंशन को 1500 रुपये बढ़ाने तथा बिना किसी आय सीमा के आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने के लिए मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखा। महिलाओं के लिए इस आयु सीमा को 70 वर्ष से घटाकर 65 वर्ष किया गया है। उन्होंने गत साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मन में पूर्व मुख्यमंत्री के लिए हमेशा से विशेष आदर रहा है और वीरभद्र सिंह के दिल में भी उनके प्रति विशेष पे्रमभाव था। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक विचारधाराएं होने के बावजूद वे एक-दूसरे का सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 81 करोड़ रुपये की लागत की 21 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए, जिसके लिए वित्तीय प्रावधान वर्तमान सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्तमान कार्यकाल के दौरान किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से दूध के खरीद मूल्य में 7 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक आईपीएस और आठ एचपीएस पुलिस अफसरों के नियुक्ति और तबादला आदेश जारी किए

सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि आज राज्य सरकार का नेतृत्व एक ईमानदार, मेहनती और गतिशील नेता जय राम ठाकुर कर रहे हैं, जो स्वयं एक विनम्र पृष्ठभूमि से होने के कारण आम आदमी की विकासात्मक आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विकासात्मक नीतियों से हर हिमाचली के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी चुनावों और उपचुनावों में प्रदेश के लोगों नेे भी मुख्यमंत्री को अपना पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की भी जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला