UP में मिली 2 सीटों पर जयराम ठाकुर का तंज, कहा- कांग्रेस की फैमिली प्लानिंग हो गई

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। उन्होंने कफोटा में एसडीएम (सिविल) कार्यालय का उद्घाटन किया। आयोजित जनसभा में हिमाचल के सीएम ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस में खामोशी छाई है और एक बार फिर से हिमाचल में कांग्रेस की हार साफ दिखाई दे रही है। जय राम ठाकुर ने कहा कि देश के चार राज्यों में हाल ही में हुए चुनावों के बाद से राज्य में कांग्रेस नेतृत्व की स्थिति स्थिर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन सभी राज्यों में भारी अंतर से जीत हासिल की और इन राज्यों के लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से खारिज कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: सुरेश भारद्वाज ने केन्द्रीय रेल मंत्री से भेंट की

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देशभर से कांग्रेस पार्टी का सफाया हो रहा है। यूपी में 400 से अधिक सीटों में से कांग्रेस पार्टी को 2 सीटें मिली। इसके साथ ही ठाकुर ने चुटीले अंदाज में कहा कि उत्तर प्रदेश में तो कांग्रेस का फैमिली प्लानिंग हो गई। इसके साथ ही हिमाचल को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सत्ता परिवर्तन की रवायत दोहराने का ख्वाब देख रहे हैं लेकिन अब ये रिवाज टूट चुका है और बीजेपी की फिर से सरकार बनेगी।  

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी