दुमका में जेल अधीक्षक सहित 29 पुलिसकर्मियों और नौ अन्य लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020
दुमका।
दुमका में शुक्रवार को जेल अधीक्षक सहित 29 पुलिसकर्मियों और नौ अन्य लोग के
कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दुमका के सिविल सर्जन डॉक्टर अनंत कुमार झा ने आज बताया कि संक्रमितों में 28 पुलिसकर्मी, दुमका केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक के अलावा जेल का एक कर्मचारी और एक कनीय अभियंता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती
कोविड-19 मरीजों की संख्या अब 57 हो गयी है।