जयपुर पुलिस ने अहमदाबाद की युवती को ठगने के आरोपी को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

जयपुर पुलिस ने अहमदाबाद की एक युवती से गहने ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मामले में नीरज कुमार (26) नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ अहमदाबाद की रहने वाली युवती ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उसने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसे मिलने बुलाया और धोखे से हीरे का एक हार और ब्रेसलेट उससे ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से ठगे गए गहनों और वारदात में इस्तेमाल किए गये वाहन को बरामद किया गया है। उसने बताया कि आरोपी के खिलाफ जयपुर और सीकर में पहले भी अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प