जयराम रमेश ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री के पद छोड़ने पर कहा, भारतीय राजनीति में उनके जैसे लोगों की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपना पद छोड़ने की घोषणा करने वाली न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की बृहस्पतिवार को सराहना की और कहा, ‘‘भारतीय राजनीति में उनके जैसे लोगों की अधिक आवश्यकता है।’’ दरअसल अर्डर्न ने आज घोषणा की कि वह अपना पद छोड़ने जा रही हैं और प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यालय में सात फरवरी उनका आखिरी दिन होगा। उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर को देश में आम चुनाव होंगे और तब तक वह सांसद के तौर पर कार्य करेंगी।

इसे भी पढ़ें: Accident: मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर विजय मर्चेंट ने अपने करियर के चरम पर होने के दौरान संन्यास लेने के बारे में एक बार कहा था: तब जाओ जब लोग कहें कि यह क्यों जा रहा है, न कि तब जब लोग पूछें कि ये जा क्यों नहीं रहा है। मर्चेंट की उक्ति का पालन करते हुए न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री अर्डर्न ने कहा कि वह पद छोड़ रहीं हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ भारतीय राजनीति में उनके जैसे लोगों की अधिक आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी