Accident: मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत

truck-van collision
प्रतिरूप फोटो
ANI

पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ। ये सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। अधिकारी ने कहा, ‘‘ नौ लोगों की हादसे में मौत हो गई।

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ। ये सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। अधिकारी ने कहा, ‘‘ नौ लोगों की हादसे में मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: Tripura में कांग्रेस की रैली पर हमला, एआईसीसी के महासचिव अजय कुमार घायल

मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।’’ उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में घायल हुई चार वर्षीय बच्ची को मानगांव के एक अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़