जैश के टारगेट पर था राम मंदिर, पानीपत रिफाइनरी का वीडियो आतंकियों ने भेजा पाकिस्तान

By अभिनय आकाश | Aug 14, 2021

स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंक पर जम्मू कश्मीर में बड़ा एक्शन हुआ है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जैश ए मोहम्मद के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है और जम्मू में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। ये साजिश कितनी ज्यादा खतरनाक थी इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आतंकियों का पूरा मॉड्यूल ड्रोन से गिराए हथियारों की सप्लाई का था। गिरफ्तार किए गए चारों आतंकी ड्रोन से गिराए हथियारों को कश्मीर घाटी में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आतंकियों में से एक उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है। 

पानीपत ऑयल रिफाइनरी का वीडियो पाकिस्तान भेजा गया।  जैश ने इजहार खान को पानीपत तेल रिफाइनरी की टोह लेने के लिए भी कहा था जो उसने किया और पाकिस्तान को वीडियो भेजे।

अयोध्या में राम मंदिर की रेकी  

आतंकी को अयोध्या का वीडियो पाकिस्तान भेजना था लेकिन उससे ठीक पहले पुलिस ने इन चारों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। अयोध्या में राम मंदिर की रेकी करने की योजना बनाई गई थी।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज