खुद कहते हैं तेल खरीदों और फिर...जयशंकर ने मुस्कुरा-मुस्कुरा कर रूस से अमेरिका को दे दिया तगड़ा जवाब

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2025

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को मॉस्को में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और कहा कि बदलते आर्थिक और व्यापारिक परिदृश्य के बीच भारत-रूस संबंधों की पूरकता को अधिकतम करना साझा लक्ष्य है। जयशंकर ने कहा कि हमारा रक्षा और सैन्य-तकनीकी सहयोग भी मज़बूत बना हुआ है। रूस भारत के 'मेक इन इंडिया' लक्ष्यों का समर्थन करता है, जिसमें संयुक्त उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण भी शामिल है। एस जयशंकर ने कहा कि हमने संतुलित और टिकाऊ तरीके से द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने की अपनी साझा महत्वाकांक्षा की पुष्टि की, जिसमें रूस को भारत का निर्यात बढ़ाना भी शामिल है। इसके लिए गैर-टैरिफ बाधाओं और नियामक बाधाओं को तेजी से दूर करने की आवश्यकता है। कृषि, फार्मा और कपड़ा जैसे क्षेत्रों में रूस को भारत का निर्यात बढ़ाने से निश्चित रूप से असंतुलन को ठीक करने में मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: India-Russia का 68 अरब डॉलर का कारोबार, मॉस्को पहुंचकर जयशंकर ने ये क्या ऐलान कर दिया

जयशंकर ने कहा कि यह बैठक न केवल राजनीतिक संबंधों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करती है, बल्कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा का भी अवसर प्रदान करती है। इसलिए मैं राजनीति, व्यापार, आर्थिक निवेश, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, और निश्चित रूप से लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान पर विचारों के आदान-प्रदान की आशा करता हूँ। हमारे नेता पिछले साल जुलाई में 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए और उसके बाद कज़ान में मिले थे। अब हम वर्ष के अंत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं, और उन्होंने हमेशा हमें हमारी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया है। जैसा कि आपने उल्लेख किया, कल अंतर-सरकारी आयोग पर डेनिस मंटुरोव के साथ हमारी एक बहुत ही उपयोगी बैठक हुई। मुझे लगता है कि हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा की और कई समाधान भी निकाले।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस