खालिस्तान के धमकी भरे पोस्टर पर जयशंकर की चेतावनी, आपसी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं...

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2023

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कनाडा को खालिस्तानी तत्वों को जगह देने के खिलाफ चेतावनी दी। जयशंकर का बयान यह सामने आने के बाद आया कि कनाडा में खालिस्तानी धमकी वाले पोस्टरों में भारतीय राजनयिकों के नाम थे। जयशंकर ने कहा कि भारत ने खालिस्तानी पोस्टरों में भारतीय राजनयिकों की तस्वीरों का मुद्दा कनाडाई अधिकारियों के समक्ष उठाया था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कनाडा और यूनाइटेड किंगडम जैसे साझेदार देशों से संपर्क किया है और उनसे खालिस्तानी समूहों को जगह नहीं देने का अनुरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे देशों के बीच संबंधों पर असर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: India on Khalistan: खालिस्तानियों के निशाने पर कई भारतीय राजनयिक, भारत ने कनाडा से तत्काल कार्रवाई करने को कहा

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि  हम पहले से ही कनाडा जैसे अपने साझेदार देशों के संपर्क में हैं। हमने उनसे खालिस्तानी समूहों को जगह न देने का अनुरोध किया है। जयशंकर ने कहा, मेरा मानना ​​है कि यह पोस्टर एक दिन पहले जारी किया गया था और इसे पहले ही उचित माध्यमों से संबंधित देश के समक्ष उठाया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर