जेटली का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- वंशवाद की मौजूदा पीढ़ी बन गयी है बोझ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘‘वंशवाद की मौजूदा पीढ़ी’’ कांग्रेस पार्टी के लिए बोझ बन गयी है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि आकांक्षी भारत आम चुनाव के दौरान जाति-आधारित और वंशवादी दलों को खारिज कर देगा। जेटली ने एक ब्लॉग में कहा कि विकास के कारण देश की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल बढ़ने के साथ ही लोगों के लिए वंशवाद को स्वीकार करना कठिन होगा। जेटली ने कहा, ‘‘यदि कांग्रेस के वंशवाद को संसद में केवल 44 सीटें या 60 सीटें देने की क्षमता है तो फिर पारंपरिक कांग्रेसियों के लिए खुद को किसी वंशवाद के अधीन करने का अपमान सहने का क्या प्रोत्साहन है? अंततः वंशवादी दलों में लोगों को राजनीतिक दासता स्वीकार करनी होती है।‘‘

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने नरेंद्र मोदी पर आधारित वेब सीरीज पर लगाई रोक

जेटली ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल बिखर चुका है जबकि बहुजन समाज पार्टी को 2014 में लोकसभा चुनाव में कोई सीट नहीं मिली वहीं विधानसभा चुनाव में 19 सीटें मिलीं। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने परिवार के सदस्यों की सीटें ही बचा सकीं वहीं राजद दो सीटों पर सिमट गया। पहले दो चरणों के आम चुनाव के बारे में टिप्पणी करते हुए जेटली ने कहा कि दिशा स्पष्ट रूप से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के साथ थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Manika Batra ने TTFI पर केस की धमकी दी, PM Modi से दखल देने को कहा, जानें पूरा मामला

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत