कानून, संविधान जैसे विषयों पर भाजपा के लिए महारथी थे जेटली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2019

हैदराबाद। भाजपा महासचिव राम माधव ने शनिवार को कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली कानून, संविधान और अन्य ऐसे विषयों पर पार्टी के लिए महारथी की भूमिका निभाते थे। जेटली का शनिवार को निधन हो गया। जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने उन्हें कुशल संकट मोचक की संज्ञा दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि अरुण जी का निधन अपूरणीय क्षति है। ऐसा शून्य बना है जिसे भरा नहीं जा सकता। एक अच्छे मित्र चले गये।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को हर कठिनाई से उबारने वाले शख्स थे जेटली

जेटली को याद करते हुए राम माधव ने कहा कि जेटली में एक तरफ वित्त मंत्रालय तो दूसरी तरफ रक्षा मंत्रालय को बड़ी सरलता से संभालने की क्षमता थी। यहां तेलंगाना भाजपा के मुख्यालय में जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित शोक-सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि किसी भी राज्य के नेता उस राज्य से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करने के लिए सबसे पहले अरुण जेटली के पास जाते थे। वह कानून और संविधान के विशेषज्ञ थे। इसलिए कानूनी मुद्दे हों या संवैधानिक विषय, पार्टी के लिए वह सभी मामलों के संदर्भ के रूप में काम आते थे।

राम माधव ने कहा कि जब वह कश्मीर से संबंधित मामलों को देख रहे थे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुझाव दिया करते थे कि अंतिम निर्णय लेने से पहले जेटली की सलाह ली जाए। उन्होंने कहा कि मुझे याद है। पीडीपी-भाजपा के बीच सहमति पर अंतिम दस्तखत से पहले जब प्रधानमंत्री से रात डेढ़ बजे परामर्श लेना था तो प्रधानमंत्री जी ने पूछा कि क्या आपने जेटली जी से बात की? हमने कहा कि रात के डेढ़ बजे हैं और यह घोषणा कल सुबह होनी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नहीं, नहीं कोशिश कीजिए। अरुण जेटली रात डेढ़ बजे नॉर्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय के दफ्तर में बजट को अंतिम रूप दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें: रविवार को निगमबोध घाट पर होगा अरुण जेटली का अंतिम संस्कार

माधव ने कहा कि अंतिम निर्णय दो या तीन महत्वपूर्ण विषयों पर लिया जाना था और मैंने, जेटली तथा पीडीपी के प्रतिनिधि हसीब द्राबू ने रात डेढ़ बजे दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक के बीच सड़क पर खड़े होकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर अंत में जेटली की राय ही मानी जाती थी।

प्रमुख खबरें

पूर्व पाकिस्तानी मंत्री का राहुल की तारीफ करना चिंताजनक, कांग्रेस स्पष्टीकरण दें : राजनाथ सिंह

पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- अच्छी चल रही है चीन से बातचीत

माकपा के खिलाफ व्हाट्सऐप संदेश के लिए आईयूएमएल कार्यकर्ता पर मामला दर्ज

Tamil Nadu में कांग्रेस नेता का अधजला शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच