रविवार को निगमबोध घाट पर होगा अरुण जेटली का अंतिम संस्कार

jaitley-s-body-will-be-brought-to-the-bjp-headquarters-for-a-final-darshan-tomorrow-to-be-cremated-at-nigambodh-ghat
[email protected] । Aug 24 2019 9:22PM

रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां राजनीतिक दलों के नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे। भाजपा मुख्यालय से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा।

नयी दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का रविवार दोपहर को निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा नेता सुधांशु मित्तल ने यह जानकारी दी। जेटली का निधन दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर एम्स में हो गया। उनका कुछ सप्ताह से अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह नौ अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे।

एम्स में औपचारिकताओं के बाद जेटली के पार्थिव शरीर को उनके कैलाश कॉलोनी स्थित आवास पर ले जाया जाएगा। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां राजनीतिक दलों के नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे। भाजपा मुख्यालय से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़