By अंकित सिंह | Dec 30, 2020
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच शांति का पुल बनाना ही पीडीपी का एकमात्र एजेंडा है। महबूबा ने इसके आगे कहा कि हमें CPEC का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने पूछा कि हम इसका हिस्सा क्यों नहीं है? जम्मू और कश्मीर 1947 से पहले व्यापार क्षेत्र का हिस्सा था। फिलहाल हमारे सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।