जम्मू कश्मीर भाजपा प्रमुख बोले, ‘गुपकार गैंग’ की साजिशों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

जम्मू। जम्मू कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना ने शनिवार को कहा कि ‘गुपकर गैंग’ की साजिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और देश की एकता एवं अखंडता को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के लिये जेल में जगह होगी। उन्होंने दिवाली और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तरह ही 26 अक्टूबर को ‘विलय दिवस’ के रूप में मनाने की भी घोषणा की, ताकि यह स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्नहिस्सा है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज फहरेगा। उन्होंने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के एक बयान के जवाब में यह कहा। महबूबा ने शुक्रवार को कहा था कि जब तक जम्मू-कश्मीर को लेकर पिछले साल पांच अगस्त को संविधान में किए गए बदलावों को वापस नहीं ले लिया जाता, तब तक उन्हें चुनाव लड़ने अथवा तिरंगा थामने में कोई दिलचस्पी नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि

Nations League: Cody Gakpo के इंजरी टाइम गोल से Netherlands ने Germany को 1-1 पर रोका