जम्मू-कश्मीर: कठुआ के बाद अब उधमपुर में आतंकी एक्टिव, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ जारी, तीन आतंकवादियों को चारों ओर से घेरा गया

By रेनू तिवारी | Apr 09, 2025

एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ शुरू हुई है। कठुआ- आर एस पुरा और पूंछ के बाद इस बार आतंकियों का  निशाना उधमपुर था। जहां आतंकी छुपे हुए थे। रक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया और तीन आतंकियों को फंसा लिया है। उधमपुर पुलिस ने एक्स पर कहा, "पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान, उधमपुर के रामनगर थाना क्षेत्र के जोफर गांव में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया।"

इसे भी पढ़ें: वक्फ एक्ट के खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, उमर अब्दुल्ला ने कही बड़ी बात


उधमपुर जिले में गोलीबारी जारी

डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज रईस मोहम्मद भट ने कहा कि कम से कम दो से तीन आतंकवादी फंस गए हैं। उन्होंने कहा, "गोलीबारी जारी है।" उधमपुर जिले के रामनगर के मार्टा गांव में सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य बलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान, आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया। 

इसे भी पढ़ें: इस महिला ने PM मोदी से जो कहा, वो हिला कर रख देगा देश की राजनीति, आप भी देखें वायरल वीडियो

पिछले सप्ताह ही कठुआ के बिलावर इलाके में पंजतीर्थी मंदिर के पास जैश के तीन आतंकवादी पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान फंस गए थे। भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर 1 अप्रैल को संभावित 'आतंकवादी' गतिविधि के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद इस क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही थी।

इससे पहले भी, मार्च के अंत में, कठुआ जिले के सुदूर जंगली इलाके में दिन भर चली मुठभेड़ में तीन आतंकवादी और चार पुलिसकर्मी मारे गए थे।

अधिकारियों ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के नेतृत्व में और सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायता से हुई मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस उपाधीक्षक सहित सात अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान