जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनमें लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम के चेयन देवसर इलाके में मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में दोनों आतंकवादी मारे गए।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी