सूचनाएं हासिल करने के लिए Indian Army के जवानों के बच्चों को संदेश भेज कर पूछ रहे हैं Pak Agent, पापा कितने बजे कहां जाते हैं

By नीरज कुमार दुबे | Jul 26, 2023

पाकिस्तान है कि मानता नहीं। वह भारतीय सेना से जुड़ी सूचनाओं को हासिल करने के तमाम प्रयास करता रहता है लेकिन उसे नाकामयाबी ही हाथ लगती है। ऐसे में अब खिसियाये पाकिस्तान ने एक नई चाल चलते हुए बच्चों को फुसला कर जानकारी हासिल करने की चाल चली है लेकिन उसकी इस चाल को भी नाकाम करते हुए बच्चों को और उनके अभिभावकों को सतर्क कर दिया गया है। हम आपको बता दें कि जम्मू के आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों सहित कई अन्य विद्यालयों के छात्रों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के फोन आ रहे हैं और व्हाट्सऐप संदेश प्राप्त हो रहे हैं जिसमें उनसे विशेष सोशल मीडिया समूहों में शामिल होने और संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए कहा जा रहा है। विद्यार्थियों को दो मोबाइल नंबरों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के कॉल और व्हाट्सऐप संदेश प्राप्त हो रहे हैं। खुद को स्कूल का शिक्षक बताने वाले ये लोग छात्रों को नए कक्षा समूह में शामिल होने को कहते हैं और उन्हें ‘वन टाइम पासवर्ड’ (ओटीपी) भेजते हैं। जैसे ही कोई छात्र समूह में शामिल होता है उससे संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए कहा जाता है।

प्रमुख खबरें

जानबूझकर विपक्ष खराब कर रहा देश की छवि

PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर UP में चलेगा Seva Sankalp Abhiyan

Akanksha Chamola-Gaurav Khanna के तलाक में Orry की एंट्री, एक बयान ने गरमा दिया मामला

Sensex 138 अंक उछला, Nifty में भी लौटी तेजी