क्या आतंकी संगठन में शामिल हो गया J&K पुलिसकर्मी का बेटा ? परिवार ने की वीडियो साझा कर वापस लौटने की अपील

By अनुराग गुप्ता | Feb 12, 2022

पुलवामा। जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान अपने किशोर बेटे को तलाश रहा है, जिसके आतंकवादी संगठन में शामिल होने का संदेश है। पुलवामा जिले के सुदूर गांव में रहने वाले पुलिसकर्मी मोहम्मद अशरफ पिछले एक सप्ताह से सो नहीं पा रहे हैं और उन्हें अपने बेटे की चिंता है।

कैसर की मां नसीमा बेगम अपने दो मंजिला मकाने में अपने बेटे की सफलता का जश्न मनाने के लिए मिठाइयों के साथ उसका इंतजार कर रही हैं। लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजरता जा रहा है, जश्न मातम में तब्दील होता जा रहा है। नसीमा बेगम का कहना है कि उनका बेटा कैसर सेना में शामिल होकर मेजर बनना चाहता था। लेकिन उसे एक अंधेरे रास्ते की ओर धकेल दिया गया। कैसर चुपचाप अपने घर से निकल गया और अपना फोन बंद करके गायब हो गया। 

इसे भी पढ़ें: J&K के बांदीपोरा में पुलिस और BSF की संयुक्त पार्टी पर ग्रेनेड हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, अन्य 4 जख्मी 

नसीमा बेगम ने कहा कि उनका बेटा हमेशा उनसे कहता था कि वह सेना में मेजर बनना चाहता है लेकिन मैं चाहती थी कि वह डॉक्टर बने। दरअसल, कश्मीर घाटी में कई प्रभावशाली युवा आतंकवाद का शिकार हुए हैं। मोहम्मद अशरफ के परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बेटे से वापस लौटने की गुहार लगाई है।

प्रमुख खबरें

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स

Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी किंग मेकर बनने की आई बारी

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे