J&K के बांदीपोरा में पुलिस और BSF की संयुक्त पार्टी पर ग्रेनेड हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, अन्य 4 जख्मी

Bandipora
प्रतिरूप फोटो

अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा में निशात पार्क के निकट आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंका। उन्होंने बताया कि ग्रेनेड विस्फोट के बाद गोलीबारी भी हुई। इस हमले में कम से कम चार पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में BSF और पुलिस की संयुक्त पार्टी पर शुक्रवार को ग्रेनेड हमला हुआ। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया, जबकि चार अन्य ज़ख़्मी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ ग्रेनेड हमले में ज़ख़्मी हुए जवानों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, फ़िलहाल सभी रश्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: J&K के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी, चापरगंग में बंकर पर हुआ ग्रेनेड हमला

अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा में निशात पार्क के निकट आतंकवादियों ने पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड फेंका। उन्होंने बताया कि ग्रेनेड विस्फोट के बाद गोलीबारी भी हुई। इस हमले में कम से कम चार पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर : पत्रकार फहद शाह को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

घाटी में हुईं 541 आतंकवादी घटनाएं

केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि साल 2019 में अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में 541 आतंकवादी घटनाएं हुईं और 439 आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं 109 सुरक्षाकर्मी शहीद भी हुए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया था कि 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 निरस्त करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में 541 आतंकी घटनाएं हुईं और 439 आतंकवादी मारे गए।

राय ने कहा था कि इन घटनाओं में 98 नागरिक भी मारे गए और उस समय से करीब 5.3 करोड़ रुपए की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़