Film Shooting Hub बनने की दिशा में Jammu-Kashmir, पसंदीदा शूटिंग स्थल के रूप में उभरा

By अंकित सिंह | Sep 26, 2023

जम्मू कश्मीर की परिस्थितियों में लगातार बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में पर्यटन में इजाफा भी हो रहा है। लगातार जम्मू कश्मीर प्रशासन पर्यटकों को आकर्षित करने की कोशिश के लिए नई-नई नीतीयां सामने लेकर आ रहा है। फिलहाल जम्मू कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए फिल्मी जगत को भी लुभाने की कोशिश जारी है। इन दिनों, कश्मीर व्यस्त है क्योंकि प्रमुख फिल्म और टीवी कलाकार टीवी धारावाहिकों और फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय प्रतिभाएं टीवी शो 'पशमीना' का भी हिस्सा हैं, जिसे पिछले पांच महीनों से जम्मू कश्मीर के विभिन्न स्थानों में बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है। फिल्म पर्यटन जम्मू कश्मीर के विकास और रोजगार सृजन का एक प्रमुख चालक बन रहा है। 

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त