जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से JeM का हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद भी हुआ बरामद

By अनुराग गुप्ता | Feb 21, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को रजवार इलाके से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गिरफ़्तार किया है। इस दौरान आतंकवादी के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। हंदवाड़ा पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर पर अमित शाह की बड़ी बैठक, ताजा हालात और विकास कार्यों की हुई समीक्षा  

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रजवार क्षेत्र में आतंकवादी की आवाजाही के संबंध में एक विशेष इनपुट पर हंदवाड़ा पुलिस ने 21 आरआर और सीआरपीएफ के साथ मिलकर सुल्तानपोरा ब्रिज पर एक संयुक्त नाका स्थापित किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने वाहनों और पैदल यात्रियों की तलाशी ली। तभी मौके से एक ने भागने का प्रयास किया। जिसे सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकवादी के पास से एक पिस्तौल और उसकी गोलियों इत्यादि बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जैश के हाइब्रिड आतंकवादी का नाम उबैद बशीर वानी बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि वह हाइब्रिड आतंकवादी है और यहां पर अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर हमला करने के लिए आया था। 

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला, 2 दुकानें हुईं क्षतिग्रस्त, पुलिसकर्मी जख्मी 

लश्कर आतंकी हुआ था गिरफ्तार

इससे पहले डोडा जिले में लश्कर-ए-तैयबा का एक संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किया हुआ था। अधिकारियों ने बताया था कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), राष्ट्रीय रायफल्स और पुलिस के संयुक्त तलाश दल ने सजन-बजारनी गांव के निवासी आदिल इकबाल बट को ठठरी में शनिवार को वाहनों की जांच के दौरान पकड़ा। उन्होंने बताया था कि संदिग्ध आतंवादी के पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और कुछ गोलियां बरामद की गईं। 

प्रमुख खबरें

Shilpa Shetty ने समोसे को बताया त्रिमुखी फल, फायदे गिनाकर पूछा- एक और खालू? Funny Video वायरल

NIA की गिरफ्तारी पर Russia का Ukraine पर बड़ा हमला, Maria Zakharova ने बताया नव-नाजी शासन

West Asia में युद्ध के बढ़ते खतरे पर PM Modi की बड़ी बैठक, Energy Security के लिए बना मास्टरप्लान

2 महीने से रुके हैं Periods? ये 5 जादुई Kitchen Hacks पटरी पर लाएंगे Menstrual Cycle