श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला, 2 दुकानें हुईं क्षतिग्रस्त, पुलिसकर्मी जख्मी

Srinagar
प्रतिरूप फोटो

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के ख्वाजा बाजार नौहट्टा इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका। इस घटना में दो दुकानों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि ग्रेनेड से हुए विस्फोट में एक सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गया और उसे मामलू चोटें आई हैं।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गया। मामला श्रीनगर के ख्वाजा बाजार इलाके का है। हमले के तुरंत बाद ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आगे की पड़ताल जारी 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, श्रीनगर के ख्वाजा बाजार नौहट्टा इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका। इस घटना में दो दुकानों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि ग्रेनेड से हुए विस्फोट में एक सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गया और उसे मामलू चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकवादी मारा गया 

बांदीपोरा में हुआ था ग्रेनेड हमला

इससे पहले आतंकवादियों ने बांदीपोरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस की संयुक्त पार्टी को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि अन्य 4 जख्मी हुए थे। अधिकारियों ने बताया था कि बांदीपोरा में निशात पार्क के निकट आतंकवादियों ने बीएसएफ की संयुक्त पार्टी पर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड विस्फोट के बाद गोलीबारी भी हुई। इस हमले में कम से कम चार पुलिसकर्मी जख्मी हुए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़