Jammu-Kashmir: उमर अब्दुल्ला के शपथ में दिखेगा INDIA Bloc का दम, इन नेताओं के शामिल होने की संभावना

By अंकित सिंह | Oct 15, 2024

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को मनोनीत सीएम को एक पत्र भेजकर उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। ऐतिहासिक शपथ समारोह में इंडिया ब्लॉक, एनसी और अन्य दलों वाले विपक्षी मोर्चे के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है, जिनमें से अधिकांश के आज पहुंचने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: 16 अक्टूबर को CM पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला, LG ने किया आमंत्रित

इसे महाराष्ट्र और झारखंड में प्रमुख विधानसभा चुनावों से पहले इंडिया ब्लॉक एकता प्रदर्शित करने के एक कदम के रूप में देखा जा सकता है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जनता को हमसे बहुत उम्मीदें हैं और मुझे उम्मीद है कि हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। केंद्र सरकार को जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए और सभी शक्तियां राज्य सरकार को देनी चाहिए ताकि वह (राज्य सरकार) जनता को राहत प्रदान करें। 

प्रमुख खबरें

NSA डोभाल के कमरे में घुसे कई रूसी अधिकारी, अंदर क्या हुआ?

Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार

भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश की बड़ी बैठक, ईरान जंग के बीच क्या बड़ा खेल?

जंग के बीच 7 दोस्त देशों को तेल भेजेगा भारत, विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान