Jammu-Kashmir: कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, पांच सुरक्षाकर्मी भी घायल

By अंकित सिंह | Sep 28, 2024

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ कुलगाम के अदिगाम इलाके में हो रही थी। जावेद अहमद मट्टू, डीआइजी दक्षिण कश्मीर ने बताया कि इस मुठभेड़ में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने हिस्सा लिया। 2 आतंकवादी मारे गए और उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। 

इसे भी पढ़ें: Jammu Bahu से आवामी इत्तेहाद पार्टी के उम्मीदवार Balwant Singh Chib ने राजनीति को बताया जन सेवा का माध्यम

दूसरे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास जो खबर थी वह आकिब शेर गोजरी के बारे में थी, वह अगस्त 2022 से आतंकवादी संगठन से जुड़ा था और वह कई आतंकवादी गतिविधियों में भी शामिल था और उसके खिलाफ कुलगाम, पुलवामा, बडगाम जिलों में कई एफआईआर दर्ज की गई थीं। वह टीआरएफ संगठन से भी जुड़ा था और पिछले 2.5 वर्षों से पुलवामा, शोपियां, बडगाम, अनंतनाग जिलों में सक्रिय था। 2 एके 47 राइफलें, 5 मैगजीन, पिस्तौल और अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई