अगले साल तक रामबन में बनेगा जम्मू का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2022

जम्मू। जम्मू क्षेत्र का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन रामबन जिले के पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र सनासर में अगले साल मार्च तक 6.91 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने जा रहा है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने 6 जून को यह जानकारी दी। जम्मू के इस सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन (भिन्न भिन्न रंग के फूलों की लंबी लंबी क्यारियां) के बनाने के कामकाज की समीक्षा करने के लिए फूल उद्यान, पार्क एवं बागान विभाग के आयुक्त सचिव, शेख फैयाज अहमद ने 6,730 फुट की ऊंचाई पर स्थित सनासर का दौरा किया।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के बिगड़ते हालात के कारणों का विश्लेषण, Article 370 हटने के बाद भी क्यों जारी है आतंकवाद?

अहमद ने कहा, ‘‘परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी और पहले चरण के लिए करीब चार करोड़ रुपये की निविदा जारी की जा चुकी है।’’ उन्होंने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अगले साल मार्च के अंत तक ट्यूलिप शो और ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस ट्यूलिप गार्डन की स्थापना से पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी।’’

प्रमुख खबरें

Opposition के हमलों के बीच क्या हटेंगे CEC Gyanesh Kumar? जानिए क्या है प्रक्रिया

विपक्षी MPs को बंदूक की नोक पर रोका गया, संजय राउत ने Election Commission पर साधा निशाना

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा क्यों है खास, भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा है विधान

Election Commission के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों का Jantar Mantar पर प्रदर्शन