हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ जन आंदोलन शुरू किया जाएगा : उप मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

उना (हिप्र)। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ एक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। अग्निहोत्री ने कहा कि 27 जून को हरोली विधानसभा क्षेत्र में हरोली से कंगार से आठ किलोमीटर लंबे नशे के खिलाफ अभियान को राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने नेताओं से अपील की कि वे मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप नहीं करें और सुनिश्चित करें कि ‘चिट्टा’ तस्करों को बचाने के लिए अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव नहीं बनाया जाए।

प्रमुख खबरें

TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर

असम में Akhil Gogoi का विधानसभा परिसर में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी

मल्लिकार्जुन खरगे का बयान संवैधानिक संस्थाओं पर हमला: Shivraj Singh Chouhan

K Sudhakaran ने Kerala CM के खिलाफ बयान देने से किया इनकार, फर्जी पोस्ट की जांच मांगी