साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण ने थामा मायावती का हाथ, PM के तौर पर किया पेश

By अनुराग गुप्ता | Mar 15, 2019

हैदराबाद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर साउथ के सुपरस्टार और जन सेना (Jana Sena Party) प्रमुख पवन कल्याण ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती का हाथ थाम लिया है। बता दें कि यह गठबंधन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को लेकर किया गया है। इसी के साथ पवन कल्याण ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मायावती को प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया और कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मायावती को देखना चाहेंगे।

बसपा और जन सेना के बीच हुए गठबंधन की घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों के नाम पर निर्णय लिया जा चुका है। हालांकि, अभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने दोनों नेताओं की तस्वीर साझा करते गठबंधन पर जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव को सात चरणों में कराए जाने की घोषणा कर दी है। जिसके नतीजे 23 मई को सामने आएंगे। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह