कैमरे के सामने जान्हवी कपूर ने बदले कपड़े तो इंटरनेट पर मच गया बवाल, देखें वीडियो

By एकता | Dec 02, 2021

रूही फेम एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज और मजे करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी वीडियो और फोटोज लोग खूब पसंद भी करते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ साथ जान्हवी कपूर एक फेमस स्टार किड भी है। इसकी वजह से वह हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं और लोगों की नजरें उनपर टिकी रहती हैं। आज जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना एक हॉट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप उन्हें अलग अलग कपड़ो में सेक्सी पोज़ देते हुए देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  बिना कपड़ों के मॉल में घूम रही थी मॉडल, सिक्योरिटी गार्ड्स ने धक्के मारकर निकाला बाहर; देखें वीडियो

जान्हवी कपूर ने वीडियो में 3 तरह की ड्रेस बदली है। सबसे पहले आप उन्होंने फ्रंट-कट गोल्डन ड्रेस में पोज़ देते देख सकते हैं। इसके बाद आप उन्हें डीप नेक ब्राउन ड्रेस पहने देख सकते हैं और आखिर में वह पिंक कलर की ग्लैमरस ड्रेस में नजर आ रही है। वीडियो में जान्हवी कपूर का बोल्ड अंदाज़ तो दिख ही रहा है साथ ही आप उन्हें मस्ती करते हुए और ठुमके लगाते हुए देख सकते हैं।

 इसे भी पढ़ें: The Railway Men | इरफान खान के बेटे बाबिल का सिनेमा डेब्यू, शानदार वेब सीरीज में आएंगे नजर

जान्हवी कपूर के इस अंदाज़ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 3 घंटे में उनकी इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 2 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इसपर कमेंट किया है। वीडियो नायका के लिए शूट किया गया है। इससे पहले जान्हवी कपूर ने ब्लैक ड्रेस में भी तस्वीरें सोशल मीडिया पोस्ट की थी। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'रूही' में मुख्य भूमि में देखा गया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा भी था। फिल्म में उन्होंने राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ काम किया था।

प्रमुख खबरें

Finalissima 2026: दोहा में आमने-सामने होंगे स्पेन और अर्जेंटीना, यामाल बनाम मेसी की ऐतिहासिक भिड़ंत

Global Chess League 2025 में फिर छाए अलीरेजा फिरोजजा, ट्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स की लगातार जीत

Lucknow T20 रद्द होने पर दर्शकों को पूरी रकम लौटाएगा यूपीसीए, जानिए रिफंड की प्रक्रिया

Adelaide Test: झुलसाती गर्मी में स्टोक्स की अड़ियल बैटिंग, ऑस्ट्रेलिया के दबाव के सामने बज़बॉल का इम्तिहान