Grazia Millennial Awards 2022: सिल्वर गाउन में जान्हवी कपूर ने बिखेरे जलवे, लोगों ने इस हॉलीवुड स्टार से की तुलना

By एकता | Apr 01, 2022

फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बीते दिन ग्राज़िया मिलेनियल अवार्ड्स में शिरकत की। इस दौरान अभिनेत्री बेहद ही सेक्सी ऑउटफिट में स्पॉट हुईं। अवार्ड फंक्शन के बाद जान्हवी की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। अभिनेत्री का हॉट लुक देखकर लोगों ने उनकी तुलना हॉलीवुड की लोकप्रिय स्टार किम कार्दशियन से कर दी।

ग्राज़िया मिलेनियल अवार्ड्स 2022 में शिरकत करने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर बेहद ही हॉट अवतार में नजर आयीं। इस दौरान उन्होंने नूडल स्ट्रैप्स वाला स्किन टाइट सिल्वर गाउन पहना हुआ था। इस ड्रेस में अभिनेत्री के सेक्सी कर्व्स उभर कर नजर आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें: ब्रेक के बाद फिर से बड़े पर्दे पर जलवे बिखेरने को तैयार नरगिस फाखरी, इंटरव्यू में बॉलीवुड से दूर जाने की बताई असल वजह


इस सेक्सी ड्रेस में जान्हवी कपूर बेहद ही गॉर्जियस लग रही थीं। फैंस के लिए भी अभिनेत्री के इस हॉट लुक्स पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया था। वहीं कुछ लोगों को जान्हवी का यह लुक पसंद नहीं आया और उनकी तुलना हॉलीवुड की लोकप्रिय स्टार किम कार्दशियन से कर दी।

इसे भी पढ़ें: सैलून के बाहर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, ड्रेस देखकर लोग बोले- हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर आयी है, पढ़ें और मजेदार कमेंट्स


जान्हवी कपूर ने ग्राज़िया मिलेनियल अवार्ड्स के रेड कार्पेट लुक की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। इन तस्वीरों को अबतक सात लाख लोग लाइक कर चुके हैं। तस्वीरों का कमेंट सेक्शन दिल वाले इमोजी से भर गया है।

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी गाने 'सैयां के बुलेट' पर करण खन्ना के साथ रोमांटिक हुईं अभिनेत्री अक्षरा सिंह, देखें वायरल वीडियो


प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अभिनेत्री जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म रूही में नजर आयी थीं। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। इसके अलावा अभिनेत्री जल्द ही फिल्म दोस्ताना 2, गुड लक जेरी और मिली जैसी कई बड़ी बजट फिल्मों में नजर आएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

प्रमुख खबरें

Hand Bracelet For Dark Dresses: डार्क ड्रेसेस के साथ पहनें ये Hand Bracelet, मिलेगा स्टाइलिश Party Look

Karachi में सरकारी Price Control फेल, पाकिस्तान में गहराया आटा संकट, रोटी को तरसे लोग

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon