ओलंपिक के आयोजन पर मंडराया खतरा, टोक्यो में हुआ इमरजेंसी का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

तोक्यो। ओलंपिक खेलों के शुरू होने से लगभग तीन महीने पहले जापान ने राजधानी तोक्यो सहित पश्चिमी क्षेत्र के तीन प्रांतो में कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को तीसरे स्तर के आपतकाल की घोषणा की। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने तोक्यो,ओसाका, क्योटो और ह्योगो में 25 अप्रैल से 11 मई तक के लिए इस आपातकाल की घोषणा की है। सुगा ने कहा कि यह कदम इसलिए भी उठाया गया ताकि जापान में अप्रैल के आखिरी सप्ताह से मई के पहले सप्ताह तक ‘गोल्डन वीक’ की छुट्टियों के दौरान लोगों को एक जगह से दूसरी की यात्रा करने से रोक कर वायरस के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, नटराजन IPL से हुए बाहर

विशेषज्ञों और स्थानीय नेताओं ने हालांकि मौजूदा अर्ध-आपातकाल उपायों को नाकाफी बताते हुए तुरंत कड़े कदम उठाने की मांग की है। जापान में अब तक कोविड-19 के लगभग पांच लाख मामले सामने आये है जिसमें करीब 10,000 लोगो की मौत हुई है। जापान ने हालांकि पूर्ण रूप से लॉकडाउन नहीं लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

Budaun में पुरानी रंजिश के चलते अवधेश की हत्या, आरोपी मुनेन्द्र गिरफ्तार

Sanjeev Kumar Death Anniversary: दो National Award जीतने वाले अभिनेता Sanjeev Kumar का 47 की उम्र में हुआ था निधन

Mayurbhanj के KGBV स्कूल में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, Headmistress निलंबित

BJP और Election Commission पर बरसे Rahul Gandhi बोले, Voter ID से छीने जा रहे जनता के अधिकार