By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2019
तोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने चीन के साथ सुधर रहे संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया लेकिन अंतरिक्ष एवं साइबर युद्ध के संभावित खतरे के मद्देनजर अपनी रक्षा क्षमताएं बढ़ाने पर भी जोर दिया। आबे ने सोमवार को संसदीय सत्र की शुरूआत में कहा कि अक्टूबर में बीजिंग की उनकी यात्रा के बाद चीन के साथ जापान के द्विपक्षीय संबंध फिर से ‘सामान्य’ हो गए हैं तथा देश को व्यापार एवं अन्य क्षेत्रों में जापानी-चीनी सहयोग और बढ़ाने की आवश्यकता है।
इसे भी पढ़ें : जापान में विदेशी श्रमिकों को आने की अनुमति देने वाले विधेयक को दी मंजूरी
उन्होंने कहा कि चीन अपनी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का तेजी से विकास कर रहा है। ऐसे में जापान को अंतरिक्ष एवं साइबर युद्ध के संभावित खतरे के खिलाफ अपनी रक्षा क्षमताओं में विस्तार करने की आवश्यकता है।