जापान में विदेशी श्रमिकों को आने की अनुमति देने वाले विधेयक को दी मंजूरी

approval-of-the-bill-allowing-foreign-workers-to-arrive-in-japan
[email protected] । Nov 2 2018 4:07PM

जापान के मंत्रिमंडल ने श्रमिकों की दीर्घकालिक कमी को हल करने के एक विवादित कदम के तहत देश में और अधिक विदेशी कामगारों को लाने के लिए एक विधेयक को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

तोक्यो। जापान के मंत्रिमंडल ने श्रमिकों की दीर्घकालिक कमी को हल करने के एक विवादित कदम के तहत देश में और अधिक विदेशी कामगारों को लाने के लिए एक विधेयक को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इस विधेयक के मसौदे को जल्द से जल्द संसद में पेश किया जाएगा। विपक्ष और प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पार्टी ने भी इस विधेयक पर निशाना साधा है लेकिन उद्यमियों ने कहा कि इसकी बेहद जरुरत है।

इस विधेयक से श्रमिकों की गंभीर कमी का सामना कर रहे क्षेत्रों में कुशल विदेशी नागरिक पांच साल का वीजा हासिल कर सकेंगे लेकिन इसमें उन्हें अपने परिवारों को साथ लाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इस वीजा को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया जा सकता है जिससे अंतत: उन्हें निवासी का दर्जा मिल सकता है और वे अपने परिवार को ला सकेंगे। आबे ने गुरुवार को सांसदों से कहा कि जापान केवल उन्हीं विदेशी कामगारों को आने की अनुमति देगा जिनके पास कोई विशिष्ट कौशल होगा और जो तुरंत काम कर सकने में सक्षम होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़